![](https://www.skindianews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210808-WA0006.jpg)
●नुक्कड़ सभा लगाकर जनता की सुनी समस्याएं।
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रदेश सरकार ने सबका साथ-सबका विकास उद्धोष के साथ प्रदेश के सर्वार्गींण विकास के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा किया। कई दशक से विकास के क्षेत्र में पिछड़े प्रदेश को चार वर्षों में बहुमुखी विकास मिला है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। उक्त उद्गार भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के गांवों में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में ऊंचाहार विधानसभा के मनीपुर भटेहरी, बाबा का पुरवा, हरभजन का पुरवा आदि गांवों में भाजपा नेता अतुल सिंह ने नुक्कड़ सभा कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई और लोगों की समस्याएं सुनी।
भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ने में लगी है, सभी को पक्का मकान देने का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। नि:शुल्क चिकित्सा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड भी मोदी सरकार दे रही है। कोरोना वैक्सीन सभी को नि:शुल्क लगाई जा रही है। राशन नि:शुल्क दिया जा रहा है। किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि मोदी सरकार दे रही है।
श्री सिंह ने कहा कि, योगी सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान के लिए काम कर रही है। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। श्री सिंह ने कहा कि, ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है, यहां की जनता की सेवा मैं पूरी ईमानदारी से करता रहूंगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता डीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडेय, राकेश यादव, गोलू अग्रहरी, पप्पू मिश्रा, धीरेंद्र यादव, विमलेंद्र बाजपेई, सुनील जायसवाल, विमल यादव, कप्तान सिंह, गुड्डू यादव, सुरेश पटेल, चमन लोधी, पप्पू मंसूरी, प्रमोद लोधी, रमेश सरोज, अजय सरोज, मिश्रीलाल यादव, अंकित द्विवेदी, भूलन यादव, रमेश बाजपेई, प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।