रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के ग्राम सभा इंदौरा में कांग्रेसजनों द्वारा चौपाल लगाई गई। जिसमें प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
आपको बता दें कि प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने कहा कि, भाजपा किसान मजदूर व गरीबों के साथ ड्रामा कर रही है। देश में आम जनता की नहीं भाजपा के नेताओं की आय बढ़ रही है। बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था कुशासन के खिलाफ 9 अगस्त को कांग्रेस के पदाधिकारी व जनमानस सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर कर मार्च करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा की जर्जर सड़कें जन समस्याओं के निराकरण ना होने से जनमानस हताशा व निराशा है। जिस तरह देश और प्रदेश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, गैस और खाद के दाम बढ़ रहे हैं, रोजमर्रा के उपयोग होने वाली सामग्रियों के दाम बढ़ रहे हैं, उससे जनता हताश व परेशान है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। बड़ी तादात में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ मिलकर बछरावां विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
श्री पासी ने कहा कि, कृषि कानून के विरोध में लचर कानून व्यवस्था के विरोध में जनता सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार से आर-पार की लड़ाई में कांग्रेस का भरपूर साथ देने का मन बना चुकी है। इस लड़ाई में जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।
उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता सभी पार्टियों को मौका देने के बाद इस बार 2022 के आम चुनाव में कांग्रेस को मौका देने का मन बना चुकी है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए तरस रहा है। सरकार नौजवानों को न केवल लाठियों पीटकर उत्पीड़न कर रही है, बल्कि उनके साथ लगातार ड्रामा भी कर रही है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम में कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने गरीबों के लिए जो राशन की व्यवस्था की थी, उसी को अपनी स्कीम बता कर सरकार नया ड्रामा कर रही है। गरीबों को अपने नाम की फोटो लगाकर नकली झोला बांट रही है, मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकारें गरीबों का मजाक उड़ा रही है।
गरीबों की पेंशन बंद कर शिक्षा स्वास्थ्य की धज्जियां उड़ा रही है। अब प्रदेश की जनता सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। इनके किसी भी ड्रामें में जनता अब फंसने वाली नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने जनता से 9 अगस्त को सड़कों पर उतरने का आवाहन किया।
इस अवसर पर विजेंद्र चौधरी, राजकिशोर यादव, महराजगंज जिला उपाध्यक्ष प्रिन्सू वैश्य, अनीस खान, मुसर्रफ, धीरेंद्र तिवारी, राम दुलारे, भगवानदीन फौजी, प्रधान इंदोरा, महमूद, प्रमोद पाल, नीरज, फारुख, सहित बड़ी तादात में लोग उपस्थित रहे।